मै आप सब से एक बात अपने दिल की कहना चाहती हूँ मेरी ज़िन्दगी एक आम लड़की की ही तरह चल रही है . जिस तरह एक आम लड़की रहती है उसी तरह मै भी रहती हूँ लेकिन हमेशा तलाश रहती है उस काम की जो मुझे उन सब आम लड़कियों से मुझे दूर करे , मेरे मन में भी बहुत से सपने है ओर उनको पूरा करने की चाह भी परन्तु ये अभी तक पूरा न हो पाया . क्यूँ एक लड़की को अपने सपने सब से छुपाने पड़ते है , क्यूँ वो अपना मन मार के बैठी रहती है चुप चाप , क्यूँ वो अपने दिल की बात कहने से हिचकती है .और जो अपने मन की बात को कहती है उसे हमेशा गलत क्यूँ कहा जाता है , मेरा ये सवाल हर वो लड़की और समाज के हर इन्सान से है , क्यूँ उसकी बात अनसुनी कर दी जाती है
No comments:
Post a Comment